नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान को उनके 69वें जन्मदिन पर बधाई दी।
मोदी ने ट्वीट में कहा, “पासवान जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन दे।”
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख रामविलास पासवान ने मोदी का रीट्विट कर धन्यवाद दिया।
पासवान ने ट्वीट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को बहुत, बहुत धन्यवाद।”
dharmpath.com dharmpath