मप्र : करंट लगने से परिवार के 4 सदस्यों की मौत

भोपाल, 5 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल में सोमवार रात करंट लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।

गांधीनगर थाने से मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात नयापुरा निवासी रवि सेन का बेटा तरुण (5) खेलते वक्त कपड़े सुखाने वाले तार से उलझ गया। तार में करंट था। बेटे की चीख सुनकर मां साधना (24), बेटी परी (3) और रवि (30) उसे बचाने के लिए दौड़े। तरुण को बचाने की कोशिश में तीनों भी तार की चपेट में गए और करंट लगने से उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, परिवार मूलरूप से दमोह का रहने वाला है और नयापुरा में किराये के मकान में रहता था। चारों शवों का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493