इंडोनेशिया के पुलिस थाने में आत्मघाती हमला

जकार्ता, 5 जुलाई (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रांत में मंगलवार को एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को थाने में उड़ा लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इंस्पेक्टर जनरल कोंड्रो किरानो के हवाले से बताया कि हमलावर के थाने में प्रवेश करते ही यह विस्फोट हुआ।

किरानो ने कहा कि मोटरसाइकिल पर सवार इस हमलावर ने पुलिस अधिकारी के रोकते ही खुद को उड़ा लिया। इस विस्फोट में हमलावर की मौत हो गई और पुलिस अधिकारी बुरी तरह जख्मी हो गया।

इस विस्फोट में थाने को कई क्षति नहीं पहुंची है।

इंडोनेशियाई खुफिया एजेंसी ने कहा कि यह बम विस्फोट कथित तौर पर आतंकवादी संगठन-इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493