बेल्जियम में रह रहे 4,000 शरणार्थी 2015 में स्वेच्छा से वतन लौटे

देश के शरणार्थी और प्रवासन विभाग के सचिव के प्रवक्ता थियु फ्रैंकेन ने समाचार एजेंसी ‘बेल्गा’ को बताया कि 2015 में बेल्जियम आए 35,476 शरणार्थियों में 4,053 शरणार्थी अपनी इच्छा से वापस स्वदेश लौट गए।

प्रवक्ता ने बताया कि इस साल के पहले पांच महीनों में स्वेच्छा से वतन लौटने वालों की संख्या 2,050 तक पहुंच चुकी है, जिनमें से 1,023 लोगों ने इराक की ओर रुख किया है।

बेल्जियम ने कई मुख्य शहरों में ‘रिटर्नड ऑफिसेस’ नाम से कार्यालय खोले हैं, जो स्वेच्छा से वतन लौटने वाले शरणार्थियों को जानकारी प्रदान करते हैं और वापस वतन लौटने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाते हैं।

वर्ष 2015 में बेल्जियम में 2000 के बाद से शरणार्थियों के सबसे अधिक आवेदन प्राप्त किए गए थे। यह 2014 की संख्या में दोगुनी थी, और आवेदकों में अधिकतर इराक, सीरिया और अफगानिस्तान से थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493