बॉलीवुड दिग्गजों ने ईरानी निर्देशक कियारोस्तमी को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। मधुर भंडारकर, सुधीर मिश्रा, राहुल बोस, नंदिता दास और प्रोसेनजीत चटर्जी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने ईरानी निर्देशक अब्बास कियारोस्तमी को श्रद्घांजलि दी है। 76 वर्ष की उम्र में पेरिस में उनका निधन हो गया है।

उनका जठारांत्र के कैंसर (गैस्ट्रोइंटस्टाइनल कैंसर) का इलाज चल रहा था। वह इस रोग के ऑपरेशन के लिए पेरिस गए हुए थे।

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिल्मकार मीरा नायर ने ट्विटर पर लिखा, “अब्बास कियारोस्तमी आपकी आत्मा को शांति मिले। आपने सिनेमा की दुनिया को अविस्मरणीय शांति, सौंदर्य और जटिलता दी है।”

ऑस्कर विजेता संगीतकार रेसुल पोकुट्टी ने कहा, “हमारे समकालीन उत्कृष्ट फिल्मकारों में से एक रहे अब्बास कियारोस्तमी ने मंच छोड़ दिया है। आपकी जगह कोई नहीं ले सकता।”

भारत के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार मधुर भंडारकर ने कहा, “सिनेमा की दुनिया ने एक उत्कृष्ट सिनेमाई प्रतिभा, ईरानी फिल्मकार अब्बास कियारोस्तमी को खो दिया है।”

वहीं हंसल मेहता ने कहा कि ‘कियारोस्तमी ने रक्त से सने रमजान के समाप्त होने से पहले दुनिया से विदा ले ली है।’

सुधीर मिश्रा ने कहा, “इस भयानक साल एक महान हस्ती चली गई है।”

बंगाली कलाकार प्रसन्नजीत चटर्जी ने फिल्मकार के निधन पर दुख जताते हुए कहा, “विश्वास नहीं होता कि अब्बास कियारोस्तमी हमारे बीच नहीं रहे। हमने एक उत्कृष्ट हस्ती को खो दिया है। उद्योग को उनके जैसा व्यक्ति कभी नहीं मिलेगा।”

अभिनेता राहुल बोस ने फिल्मकार को “हमारे समय की महान शख्सियत” कहा, तो वहीं अभिनेत्री और निर्देशक नंदिता दास ने लिखा, “जानकर गहरा दुख हुआ कि अब्बास कियारोस्तमी नहीं रहे। हमने एक महान फिल्मकार और एक शानदार इंसान को खो दिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493