हैदराबाद, 5 जुलाई (आईएएनएस)। तेलंगाना के नालगोंडा जिले में मंगलवार को एक बस के ऑटो रिक्शा से टकरा जाने के कारण हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नालगोंडा जिले के चिवेम्ला मंडल स्थित गुजालुरू के नजदीक यह दुर्घटना घटी।
विजयवाड़ा से हैदराबाद को जा रही एक निजी बस ने ऑटो रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। ऑटो रिक्शा में सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए।
इसी जिले के सूर्यापेट कस्बे में चर्च से प्रार्थन कर वे अपने घरों को लौट रही थीं।
पुलिस ने बताया कि दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत गई जबकि तीसरी महिला की मौत सूर्यापेट एरिया हॉस्पिटल में उपचार के दौरान हुई। घायलों में दो की हालत गंभीर है।
dharmpath.com dharmpath