पश्चिम बंगाल से संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

कोलकाता, 5 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले से गिरफ्तार एक संदिग्ध आतंकवादी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को बर्दवान रेलवे स्टेशन से एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया। संदिग्ध युवक बीरभूम जिले के लाभपुर को जा रहा था।

राज्य की पुलिस और रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने संदिग्ध युवक से पूछताछ भी की।

कुछ ही दिन पहले बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए भीषण आतंकवादी हमले को देखते हुए पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सीमा सुरक्षा बल ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर निगरानी चौकस कर दी है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को गिरफ्तार किए गए युवक के बारे में सूचित कर दिया गया है। गौरतलब है कि एनआईए ने मार्च में इसी जिले से इंजीनीयरिंग के एक छात्र को इस्लामिक स्टेट (आईएस) का मददगार होने के संदेह में गिरफ्तार किया था।

बर्दवान के ही खग्रागढ़ में अक्टूबर, 2014 में एक घर में हुए बम विस्फोट के बाद एनआईए ने इलाके में बांग्लादेशी आतंकवादी संगठन जमात उल मुजाहिदीन की सक्रियता का पता लगाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493