मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। वर्ष 2013 की बॉलीवुड फिल्म ‘लूटेरा’ ने मंगलवार को अपने तीन साल पूरे कर लिए हैं। वहीं अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि यह फिल्म सिनेमाई गहना है, जिसे हर साल सराहा जा रहा है।
विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लूटेरा’ फिल्म में पाखी नामक लड़की एक रईस की बेटी है, जो 1953 में बंगाल में एक पुरातत्वविद् के प्यार में पड़ जाती है। हालांकि, उसे नहीं पता कि वह एक दोहरा जीवन जीता है और अंत में लड़की का दिल टूट जाता है और वह बर्बाद हो जाती है।
फिल्म की रिलीज को याद करते हुए रणवीर ने ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘लुटेरा’ के तीन साल पूरे, सिनेमाई गहना, इसे प्रत्येक वर्ष सराहा जा रहा है।”
‘बाजीराव मस्तानी’ के अभिनेता ने फिल्म के निर्देशक की भी सराहना की, और उन्हें एक क्रांतिकारी फिल्मकार करार दिया।
फिल्म ‘लुटेरा’ में सोनाक्षी पाखी की भूमिका में हैं, जिन्होंने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है।
वहीं सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, “‘लुटेरा’ को तीन साल पूरे। फिल्म को हर साल अधिक पसंद किया जा रहा है। विक्रमादित्य मोटवानी को धन्यवाद, जो मुझे पाखी के रूप में सामने लाए।”
dharmpath.com dharmpath