नॉर्थईस्ट युनाइटेड ने फिर किया निकोलस के साथ करार

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। नॉर्थईस्ट युनाइटेड फुटबाल क्लब ने मंगलवार को अर्जेटीना के फारवर्ड निकोलस वेलेज के साथ फिर से करार किया है।

टीम ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अगले सत्र के लिए वेलेज के साथ करार किया है।

पिछले साल अर्जेटीना के 26 वर्षीय खिलाड़ी ने टीम के लिए पांच गोल किए थे।

वेलेज के साथ करार पर नॉर्थईस्ट क्लब के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने खुशी जताई।

अब्राहम ने अपने बयान में कहा, “मुझे लगता है कि मैं पूरी टीम की ओर से यह कह सकता हूं कि हम वेलेज को वापस पाकर काफी खुश हैं। वेलेज सबके पसंदीदा हैं और आशा है कि वह इस सत्र में अपने खेल को और बेहतर करेंगे और हमें जश्न मनाने के कई अवसर देंगे।”

वेलेज ने भी कहा कि क्लब में उनके वापस आने का सबसे बड़ा कारण उनके प्रशंसक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493