दो एक्सप्रेस ट्रेनों में लगंेगे एसी-3 के अतिरिक्त कोच

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि रेल प्रशासन ने नई दिल्ली-डिब्रूगढ़-नई दिल्ली तथा नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ टाउन राजधानी एक्सप्रेसों में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाने का निर्णय लिया है।

इस निर्णय के तहत 12235/12236 राजधानी एक्सप्रेस में 5 जुलाई से नई दिल्ली से तथा 7 जुलाई से डिब्रूगढ़ से एवं 12435/12436 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ टाउन-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में 03 जुलाई से नई दिल्ली से तथा 08 जुलाई से डिब्रूगढ़ टाउन से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाए जाएंगे।

इसी तरह 14615/14616 लालकुआं-अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस में 2 जुलाई से लालकुआं एवं अमृतसर से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि परिवर्तित संरचना के अनुसार 12235/12236 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़-नई दिल्ली तथा 12435/12436 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ टाउन-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में पावरकार के 2, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 13, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 4, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 1 तथा पेंट्री कार का 1 सहित कुल 21 कोच लगेंगे।

14615/14616 लालकुआं-अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस में परिवर्तित संरचना के अनुसार साधारण श्रेणी के 6, शयनयान श्रेणी के 8, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 3, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 1, जीएसएलआर/जीएसएलआरडी के 2 कोचों सहित कुल 20 कोच लगेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493