नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुए विस्तार के बाद मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपना ‘सर्वश्रेष्ठ’ प्रदर्शन करेंगे।
राष्ट्रपति भवन में मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे शाह ने ट्वीट किया, “शपथ लेने वाले नए मंत्रियों को बधाई। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वे देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।”
प्रधानमंत्री ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करते हुए 19 नए मंत्रियों को शामिल किया। पर्यावरण राज्य मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पदोन्नति देते हुए उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया, जबकि पांच मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया।
dharmpath.com dharmpath