उप्र की जनता को गुमराह कर रही मोदी सरकार : रालोद

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार एयरपोर्ट निर्माण की घोषणा करके झूठा श्रेय लेना चाहती है, क्योंकि जिन एयरपोर्टो की घोषणा केंद्र सरकार ने की है, उनके निर्माण के लिए पिछली यूपीए सरकार में केंद्र में नागरिक उडड्यन मंत्री रहे चौधरी अजित सिंह ने उप्र की जनता को 8 हवाईअड्डों की सौगात दी थी। इनमें से पांच का सेना के रक्षा मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने के बाद विस्तारीकरण होना था।

उन्होंने बताया कि शेष तीन उत्तर प्रदेश शासन के अधीन एयरपोर्ट के निर्माण का अनुबंध हो गया था, जिसमें से फैजाबाद, मुरादाबाद और मेरठ का एमओयू पिछले कुछ महीनों पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने निरस्त कर दिया।

चौहान ने कहा कि अजित सिंह के प्रयासों के कारण ही बरेली, कानपुर, आगरा, इलाहाबाद और गोरखपुर में एयरपोर्ट का बनाने का प्रस्ताव सफल रहा है, जिसमें से गोरखपुर में लगभग 40 प्रतिशत निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। लेकिन दोबारा अब एयरपोर्ट की घोषणा करके केंद्र सरकार अपनी नाकामियां छुपाने के लिए झूठा श्रेय लेना चाहती है।

चौहान ने कहा कि राज्य में औद्योगिक विकास तथा महंगाई नियंत्रण तो कर नहीं पाई, अब फिर 2017 का विधानसभा चुनाव आते देख विकास के मुद्दे पर फेल भाजपा सरकार झूठ और फरेब के जरिए उप्र में भी सत्ता पाने का ‘दिवास्वप्न’ देख रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493