इंडोनेशिया में भारतीय कलाकारों के प्रति है सम्मान : रवि भाटिया

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। ऐतिहासिक टीवी धारावाहिक ‘जोधा अकबर’ में सलीम की भूमिका में नजर आए अभिनेता रवि भाटिया फिलहाल इंडोनेशिया में ‘रारा जोंगरंग’ और ‘सिंटा डी लंगिट ताजमहल’ जैसे टीवी शोज में अपने हुनर का जलवा दिखा रहे हैं।

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। ऐतिहासिक टीवी धारावाहिक ‘जोधा अकबर’ में सलीम की भूमिका में नजर आए अभिनेता रवि भाटिया फिलहाल इंडोनेशिया में ‘रारा जोंगरंग’ और ‘सिंटा डी लंगिट ताजमहल’ जैसे टीवी शोज में अपने हुनर का जलवा दिखा रहे हैं।

भाटिया का कहना है कि उन्हें यहां कभी भी बाहरी व्यक्ति जैसा महसूस नहीं हुआ, क्योंकि यहां भारतीय कलाकारों को सम्मान की नजर से देखा जाता है।

रवि ने आईएएनएस को बताया, “मुझे यहां (इंडोनेशिया में) कभी बाहरी व्यक्ति जैसा महसूस नहीं हुआ। सभी ने खुले दिल से मेरा स्वागत किया। यहां भारतीय कलाकारों को सम्मान और प्रशंसा की नजर से देखा जाता है।”

उन्होंने कहा, “भाषा से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए मैंने इंडोनेशियाई भाषा सीखनी शुरू की है। हालांकि मैं अभी इसे अच्छी तरह नहीं सीख पाया हूं, लेकिन अब मैं अच्छी तरह अपना काम चला सकता हूं। पहले शूटिंग के दौरान मैं अपने संवाद अंग्रेजी में बोलता था, लेकिन अब मैं इंडोनेशियाई में बोलने का प्रयास करता हूं।”

दोनों देशों के काम की संस्कृति की भिन्नता के बारे में रवि ने कहा, “भारत में हम समय से काम पूरा करने के लिए दिन-रात काम करते हैं, लेकिन इंडोनेशिया में लोग आराम से रहते हैं, जिस कारण यहां तनाव का स्तर बेहद कम है।”

अभिनेता ने कहा, “तकनीकी रूप से भारतीय टीवी शो काफी आगे हैं और यहां टीवी उद्योग अब भी बढ़ रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493