बिहार में हल्की बारिश की संभावना

पटना, 6 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए. के. सेन के अनुसार, “अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, पर अब तेज बारिश के लिए चार-पांच दिनों का इंतजार करना होगा।”

केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इसके अलावे गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पूर्व यानी मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री, गया का 31.4 डिग्री और पूर्णिया का 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 50.80 मिलीमीटर तथा पटना में 17.40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493