लखनऊ, 6 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बारिश होने से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक सामान्य बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर बारिश होने की संभावाना है। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 20.1 डिग्री, गोरखपुर का 22.4 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री और इलाहाबाद का 25़.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath