अदन में 2 कारों को उड़ाया, 8 यमनी सैनिकों की मौत

अदन में सरकार से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि ताजा रिपोर्ट में आठ सैनिकों के मारे जाने और 10 से ज्यादा अन्य लोगों के घायल होने की बात कही गई है। अदन के खोरमकसर जिले में एक सैन्य शिविर को लक्षित कर दो कारों को बम से उड़ा दिया।

एक सैन्य सूत्र ने समाचार एजेंसी को बताया कि हमलावर यमन की सेना की वर्दी पहने हुए थे और दो कार आत्मघाती हमलों के बाद सैन्य शिविर पर हमला किया।

सूत्र ने कहा, “आतंकवादियों ने रॉकेट से चलाए जाने वाले ग्रेनेड आरपीजी का इस्तेमाल किया और अलग-अलग दिशाओं से सैन्य शिविर में धावा बोलने की कोशिश की।”

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सऊदी अरब के नेतृत्व वाले हेलीकॉप्टरों ने बीच में मोर्चा संभाला और सुरक्षाबलों को हेलीकॉप्टरों से सुरक्षा मुहैया कराई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493