श्रीलंका ने 17 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

कोलंबो, 6 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका की नौसेना और तटरक्षक बल ने बुधवार को 17 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई जल क्षेत्र में अवैध रूप से शिकार करने के मामले में गिरफ्तार किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, श्रीलंका के जलक्षेत्र के उत्तर में प्वाइंट प्रेडो के पास गिरफ्तार किए गए मछुआरों के साथ मछली पकड़ने वाली दो भारतीय नौकाएं भी जब्त की गईं।

नौसेना ने कहा कि मछुआरों तथा उनकी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जाफना मत्स्य निरीक्षणालय को सौंप दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493