केरल में ईद की धूम

तिरुवनंतपुरम, 6 जुलाई (आईएएनएस)। केरल में मुसलमानों ने रमजान खत्म होने पर बुधवार को धार्मिक उत्साह के साथ ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया। रमजान 30 दिनों तक चलने वाला व्रत है।

राज्य के उत्तरी जिलों में बुधवार को बारिश के चलते कई स्थानों पर मुसलमानों ने सुबह की नमाज घर के अंदर ही अदा की। इस राजधानी शहर में सुबह की नमाज एक स्टेडियम में आयोजित की गई।

मलप्पुरम, कोझीकोड और कन्नूर जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में भारी भीड़ देखी गई। इसके अलावा, राज्य की राजधानी और कोच्चि जैसे शहरों में भी सुबह के वक्त काफी भीड़ देखी गई।

उल्लेखनीय है कि सभी नमाज स्थलों पर महिलाओं और बच्चों के लिए अलग स्थान सुनिश्चित किए गए थे।

सुपरस्टार ममूटी अपने अभिनेता बेटे दुलकेर सलमान के साथ कोच्चि की एक मस्जिद में पहुंचे और लोगों के साथ उन्होंने नमाज अदा की।

मटन और गोमांस की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई।

मटन की कीमत मंगलवार शाम के बाद जहां 650 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई, वहीं गोमांस की कीमत 300 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

राज्य सरकार ने ईद-उल-फितर के चलते सभी शिक्षण संस्थानों और सरकारी कार्यालयों को दो दिन के लिए बंद कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493