किसी तमिल फिल्म पर करार नहीं किया : नंदिता

चेन्नई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। वर्तमान में बेटे के साथ गर्मी की छुट्टियों का आनंद ले रहीं अभिनेत्री नंदिता दास ने सभी अफवाहों का खंडन करते हुए कहा है कि उन्होंने अभी किसी तमिल फिल्म पर करार नहीं किया है।

खबर थी कि नंदिता ने गीतकार से फिल्मकार बने कुट्टी रेवती द्वारा निर्देशित फिल्म के लिए करार किया है।

नंदिता ने फेसबुक पर लिखा, “मुझे लेकर जो खबर है। मैंने लोगों से इसका उल्लेख या परियोजना के बारे में नहीं सुना है। मैं बेटे के साथ गर्मी की छुट्टियों पर हूं और जल्द की ‘मंटो’ के साथ वापसी करूंगी।”

उन्होंने कहा, “मैं अभी सभी अफवाहों का खंडन करती हूं। मुझे नहीं पता कि यह किसलिए है।”

फिल्म में कथित तौर पर अभिनेता-फिल्मकार समुथिरकानी भी प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493