उप्र : मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फितर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

लखनऊ, 6 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि रमजान के मुबारक महीने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का पैगाम लेकर आता है।

उन्होंने कहा, “खुशियों का यह त्योहार कौमी एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना बढ़ाता है। यह सभी को समाज में अमन-चैन और साम्प्रदायिक सौहार्द्र का संदेश देता है।”

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से ईद का त्योहार पारस्परिक एकता, शांति और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493