उपेन्द्र कुशवाहा अभी राजनीति में बच्चे : सांसद

पटना, 6 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के एक घटक राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) में आंतरिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रालोसपा बिहार प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष तथा सांसद अरुण कुमार ने बुधवार को एकबार फिर केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह तो अभी राजनीति में बच्चे हैं।

दिल्ली से पटना लौटने के बाद उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि रालोसपा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने पार्टी को हवालाकर्मियों और अपराधियों के जिम्मे कर दिया है।

उन्होंने कुशवाहा पर सीधे हमला बोला और कहा, “केन्द्रीय मंत्री बन जाने से किसी को अक्ल नहीं आ जाती है। राजनीति में नीतीश कुमार जैसे लोगों का विरोध करने से मैं पीछे नहीं हटा, तो उपेंद्र कुशवाहा तो राजनीति में बच्चे हैं।”

उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को केन्द्रीय मंत्री बनवाने में सबका सहयोग था।

उल्लेखनीय है कि 30 जून को रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार को पद से हटा दिया था तथा बिहार की सभी इकाइयों को भंग कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493