भोपाल में पत्रकार पिटाई मामले में 3 पुलिसकर्मियांे पर मामला

भोपाल, 6 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो पत्रकारों की पिटाई करने वाले तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में थाना प्रभारी को हटा दिया गया है।

भोपाल के पुलिस उपमहानिरीक्षक रमन सिंह सिकरवार ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, “पत्रकारों से अभद्रता करने वाले तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और अवधपुरी थाने की प्रभारी शिखा वैस को हटा दिया गया है। तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।”

राजधानी में सोमवार रात कार्यालय से घर लौट रहे एक प्रमुख अखबार के दो पत्रकारों से अवधपुरी क्षेत्र में पीसीआर वैन के पुलिसकर्मियों ने पहले अभद्रता की, उनसे मारपीट की और फिर उन्हें सिमी का आंतकी बताते हुए थाने ले गए। इसके बाद थाने में भी उनकी पिटाई की गई।

दोनों पत्रकारों -विजय प्रभात शुक्ल और कृष्ण मोहन तिवारी- का अस्पताल में इलाज जारी है। राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने बुधवार को अस्पताल पहुंचकर पत्रकारों का हाल जाना।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493