कश्मीर में सीआरपीएफ जवान ने खुदकुशी की

जम्मू, 6 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि सीआरपीएफ की 52वीं बटालियन के जवान आकाश दीप ने जिला पुलिस लाइन में अपने सरकारी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

अभी खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493