मैड्रिड, 6 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन की राजधानी के पास कुएट्रो विएनतोस हवाईअड्डे पर एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें आग लग गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। आपात सेवा ने बुधवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह विमान हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9.30 बजे तब हुआ जब दो पायलट विमान उड़ाने और उतारने का अभ्यास कर रहे थे।
उस आधुनिक विमान एसआर22 के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच अभी की जानी है।
dharmpath.com dharmpath