‘द नाइट ऑफ’ में नजर आएंगी पूर्णा जगन्नाथन

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। ‘देली बेली’ की पूर्णा जगन्नाथन टेलीविजन चैनल एचबीओ के धारावाहिक ‘द नाइट ऑफ’ में दिखाई देंगी।

पूर्णा ‘हाउस ऑफ कार्डस’, ‘लॉ एंड ऑर्डर’ और ‘द गेम’ जैसे लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय धारावाहिकों में भी नजर आ चुकीं हैं।

‘द नाइट ऑफ’ में जैक स्टोन नाम के वकील की यात्रा को दिखाया जाएगा, जो पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी छात्र नाज (रिज अहमद) को दोषमुक्त करना चाहता है, जिस पर एक लड़की की हत्या का आरोप है।

धारावाहिक में पूर्णा नाज की मां सफर खान की भूमिका में दिखाई देंगी। भारत में स्टार वल्र्ड प्रीमियर एचडी पर 13 जुलाई को इसका प्रीमियर होगा।

बड़े पर्दे पर पूर्णा, एमा वॉटसन और टॉम हैंक्स अभिनीत फिल्म ‘द सर्कल’ में दिखाई देंगी। यह फिल्म 2016 के आखिर तक रिलीज होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493