पाउंड 31 वर्षो के निचले स्तर पर

लंदन, 7 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन की मुद्रा पाउंड का गुरुवार को 31 वर्षो के निचले स्तर पर कारोबार जारी है।

ब्रिटेन का यूरोपीय संघ (ईयू) से निकलने के पक्ष में मतदान की वजह से पाउंड में कमजोरी बनी हुई है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान की मुद्रा येन, डॉलर के मुकाबले तीसरे दिन भी मजबूत है।

ब्रिटेन द्वारा 24 जून को ईयू से बाहर निकलने के पक्ष में मतदान के बाद से येन में लगभग पांच प्रतिशत की मजबूती है।

ब्रेक्सिट की वजह से सोने की कीमत में भी तेजी आई है। सोना का मूल्य दो साल के अधिकतम स्तर पर पहुंच गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493