मार्वल की नई ‘आयरन मैन’ अश्वेत लड़की

लॉस एंजेलिस, 7 जुलाई (आईएएनएस)। मार्वल कॉमिक्स बुक के लेखक माइकल बेंडिस ने खुलासा किया है कि कॉमिक बुक ‘आयरन मैन’ में टोनी स्टार्क की जगह विज्ञान में निपुण एक 15 वर्षीय अश्वेत लड़की रिरी विलियम्स लेगी।

वेबसाइट ‘वैरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बेंडिस ने बताया कि कॉमिक बुक की कहानी ‘सिविल वॉर द्वितीय’ के खत्म होने पर टोनी स्टार्क आयरन मैन के सूट से निकल जाएंगे और विलियम्स उनकी जगह लेंगी।

विलियम्स का किरदार इस साल मार्च में ‘इंविंसिबल आयरन मैन’ कॉमिक के सातवें संस्करण से पेश किया गया था, जिसकी रचना बेंडिस और कलाकार स्टेफनो कसेली ने की थी।

मार्वल कॉमिक्स बुक में विलियम्स को शामिल करने का फैसला किरदारों में विविधता लाने के पिछले कई सालों के चलन के अनुरूप लिया गया है।

विलियम्स अपने पूर्ववर्ती कॉमिक किरदारों की तरह ही मार्वल की सिनेमाई दुनिया में भी आ सकती हैं। आगामी मार्वल फिल्म का नाम ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ है। यह नवंबर 2016 में रिलीज की जाएगी। इसके बाद मई 2017 में ‘गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी, वॉल्यूम 2’ रिलीज की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493