मॉस्को, 7 जुलाई (आईएएनएस)। रूस के जंगलों में आग से लगभग 9,000 हेक्टेयर क्षेत्र नष्ट हो गया है।
सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, याकुत्सक, मागाडैन, खबरोवस्क और चुकोटका क्षेत्रों के 20 वनों में आग लगी है।
वन्य अधिकारियों ने बताया कि लगभग 500 अग्निकर्मी, 46 उपकरण और छह विमान आग से निपटने के लिए मुस्तैद हैं।
अब तक फार ईस्ट क्षेत्र में 1,047 जंगलों में आग लग गई है, जो 2015 की तुलना में अधिक है।
हाल के वर्षो में रूस में अत्यधिक गर्मी पड़ना आग लगने की प्रमुख वजह है।
dharmpath.com dharmpath