कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के पब्लिसिटी प्रमुख लिउ किबाओ ने उद्घाटन समारोह में कहा कि तिब्बत का विकास नवाचार के सिद्धांतों, समन्वय, हरित विकास, साझेदारी के अनुसार होना चाहिए।
लिउ ने कहा कि तिब्बत विकास के नए दौर में है। यह आर्थिक एवं सामाजिक सुधार, लोगों की जीविका को बढ़ाने, बहुसंस्कृतिवाद को प्रोत्साहित करने और स्थानीय संस्कृति और पर्यावरण की सुरक्षा करना जारी रखेगा।
एशिया सोसाइटी की उपाध्यक्ष क्रिस्टिन डेवियस ने कहा कि फोरम का समझ और सम्मान के सृजन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है।
dharmpath.com dharmpath