मुंबई एफसी ने 4 भारतीय खिलाड़ियों से करार किया

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। देश के सर्वोच्च फुटबाल लीग टूर्नामेंट इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अगले संस्करण के लिए मुंबई एफसी ने गुरुवार को लालरिनमुआना, प्रनॉय हालदर, लालमानगईसांगा राल्ते के साथ करार किया।

मिडफील्डर लालरिनमुआना देश की शीर्ष डिवीजन लीग में आइजोल एफसी का नेतृत्व कर चुके हैं। वह 2015-16 सत्र में मिजोरम प्रीमियर लीग में साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुने गए थे।

हालदर ने 2015-16 सत्र में आई-लीग में मोहन बागान के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने भारत की अंडर-19 और अंडर-22 टीम का प्रतिनिधत्व भी किया है।

सेना राल्ते के नाम से जाने जाने वाले राल्ते ने अपने करियर की शुरुआत इस्थर अकादमी से की थी। वह आईएसएल के दूसरे सत्र में चेन्नइयन के लिए खेल चुके हैं।

डिफेंडर अली ने अपने करियर की शुरुआत पंजाब पुलिस के साथ की थी। इसके बाद वह जेसीटी से जुड़ गए।

मुंबई एफसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्राणी दास ब्लाह ने कहा, “हम अनवर अली, सेना राल्ते, डेविड लालरिनमुआना और प्रनॉय हालदर का क्लब में स्वागत करते हैं। ये खिलाड़ी अपने साथ युवा जोश के साथ अनुभव भी लेकर आएंगे। इनमें से हर कोई अपना योगदान देगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493