शतरंज : हरिका को खेलना पड़ा ड्रॉ

चेंगडू (चीन), 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की ग्रैंड मास्टर हरिका द्रोणावल्ली को यहां जारी फिडे महिला ग्रां प्री में गुरुवार को स्वीडन की कामलिंग पिया के खिलाफ ड्रॉ खेलना पड़ा।

चेंगडू (चीन), 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की ग्रैंड मास्टर हरिका द्रोणावल्ली को यहां जारी फिडे महिला ग्रां प्री में गुरुवार को स्वीडन की कामलिंग पिया के खिलाफ ड्रॉ खेलना पड़ा।

हैदराबाद की इस युवा खिलाड़ी के लिए यह एक बड़ी सफलता है। हरिका हालांकि कई मौकों पर काफी रक्षात्मक दिखीं और यही कारण रहा कि 31 चालों के बाद बाजी ड्रॉ रहा।

हरिका अब तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं। हरिका के पांच मैचों से 3.5 अंक हैं।

भारत की एक अन्य ग्रैंड मास्टर कोनेरू हम्पी ने भी ड्रॉ खेला। हम्पी को जार्जिया की जे. लीला से अंक बांटने पड़े।

हरिका अब विश्व की पांचवीं वरीय खिलाड़ी यूक्रेन की एना एम. से शुक्रवार को भिड़ेंगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493