सजा के खिलाफ अपील करेंगे मेसी के वकील

मेड्रिड, 7 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले स्टार फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी और उनके पिता जॉर्ज मेसी का केस लड़ने वाले वकील ने दोनों को दी गई 21-21 महीनों की सजा के खिलाफ अपील करने का फैसला किया है।

मेसी और उनके पिता को कर चोरी के मामले में 21 माह की सजा हुई है। यह सजा सात-सात महीनों के तीन हिस्सों में बांटी जाएगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सजा के अलावा मेसी पर 20 लाख यूरो का जबकि उनके पिता पर 15 लाख यूरो का जुर्माना भी लगाया गया है। इन दोनों पर स्पेन से बाहर की कंपनी की मदद से खिलाड़ी द्वारा 2007 से 2009 में कमाए गए पैसे पर 41.6 लाख यूरो के कर को न चुकाने का इल्जाम है।

मेसी ने अपने बचाव में कहा था कि उनके पिता ही उनके आर्थिक मामलों को देखते हैं इसी कारण वह बहुत कम दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हैं। इस दलील को स्पेन के निधि विभाग ने मान लिया था, लेकिन राज्य अटॉर्नी मेसी को दोषी ठहराने की मांग पर अड़े रहे।

दोनों में से कोई भी जेल में पूरी सजा नहीं काटेगा, लेकिन एक बयान में उनके वकील ने जोर देते हुए कहा है कि हालांकि एक साल में सात महीने की सजा सांकेतिक है, लेकिन यह सहीं नहीं है।

मेसी के वकील एनरिके बाकिगालयुपो और जापिएर सांचेज ने बताया कि, “सर्वोच्च न्यायालय का हाल का नियम इस मामले में बचाव पक्ष की दलीलों को सही ठहराता है।”

बार्सिलोना ने स्टार खिलाड़ी के साथ समर्थन की बात कही है।

इसी बीच गुरुवार को इंग्लिश और स्पेन की मीडिया में जॉर्ज मेसी और चेल्सी के मालिक रोमान एब्रामोविक के बीच बैठक की खबरों के चलते मेसी का भविष्य संकट में नजर आ रहा है।

अगर यह बात सही है तो यह बार्सिलोना के समर्थकों के मन में इस शक को बढ़ावा देगी कि यह मामला मेसी की छवि खराब कर उन्हें क्लब छोड़ने पर मजबूर करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493