आतंकवाद फैलाने वालों का धर्म से नाता नहीं : आमिर खान

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता आमिर खान ने गुरुवार को अपनी मां के साथ धूमधाम से ईद मनाई। उन्होंने साथ ही इस मौके पर कहा कि आतंकवाद फैलाने वालों और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने वालों का मजहब (धर्म) से कोई नाता नहीं है।

अभिनेता ने कहा, “मुझे लगता है कि आतंकवाद फैलाने वालों या आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने वालों का मजहब से कोई नाता नहीं है। चाहे वह मुस्लिम, हिंदू, सिख या ईसाई किसी भी धर्म का हो।”

उन्होंने कहा, “चाहे वे यह कहें कि वे धर्म के लिए ऐसा कर रहे हैं, लेकिन उनका धर्म से कोई नाता नहीं है, क्योंकि अगर वे सचमुच इसका पालन करें, तो वे जान जाएंगे कि मजहब हमें प्यार करना सिखाता है।”

विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाईक पर प्रतिबंध लगाने के सवाल पर आमिर ने कहा, “मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा। मैं जो कहना चाहता था, मैंने वह कह दिया है।”

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने ईद कैसे मनाई, आमिर ने कहा, “ईद के मौके पर मैं अपने परिवार से मिलता हूं, उनके साथ समय गुजारता हूं। जब मैं छोटा था, तब ईदी लेने का इंतजार करता था।”

उन्होंने कहा, “किरण और आजाद यहां नहीं हैं। वे छुट्टियां मनाने यूरोप गए हैं। मैं आजाद को ईदी में केवल दो रुपये देता हूं, ताकि वह बिगड़ न जाए। उसे ज्यादा बिगाड़ना नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493