विंबलडन : वीनस का सफर खत्म, केर्बर फाइनल में

लंदन, 7 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त जर्मनी की महिला टेनिस खिलाड़ी ऐंजेलिक केर्बर ने गुरुवार को साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। केर्बर पहली बार विंबलडन के फाइनल में पहुंची हैं।

उन्होंने सेंटर कोर्ट पर खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में आठवीं विश्व वरीयता प्राप्त अमेरिका की वीनस विलियम्स को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात दे दी।

फाइनल में उनका सामना वीनस की बहन और मौजूदा विजेता सेरेना विलियम्स से होगा। सेरेना ने सेमीफाइनल में 50वीं वरीय रूस की एलेना वेस्निना को महज 48 मिनट में 6-2, 6-0 से हराकर नौवीं बार फाइनल में जगह बनाई है।

सेरेना और केर्बर इससे पहले साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में भिड़ चुकी हैं जहां केर्बर ने विश्व नंबर-1 खिलाड़ी को मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया था। यह उनका पहला ग्रैंड स्लैम खिताब था।

वीनस ने अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम खिताब 2008 में विंबलडन में ही जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493