मोदी सरकार ने दूरसंचार कंपनियों का सीएजी से ऑडिट रद्द किया : कांग्रेस

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने गुरुवार को केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार ने अपनी सीमा का उल्लंघन करते हुए दूरसंचार कंपनियों का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) से लेखा परीक्षण को खारिज कर दूरसंचार मंत्रालय को लेखा परीक्षण करा लेने का आदेश दिया है।

सीएजी द्वारा छह दूरसंचार कंपनियों के लेखा परीक्षण के अनुसार, इन कंपनियों की आय 2006-07 से लेकर 2009-10 के बीच 46,045.75 करोड़ रुपये रही।

सीएजी द्वारा जिन दूरसंचार कंपनियों का लेखा परीक्षण किया गया उनमें भारती एयरटेल, वोडोफोन, रिलायंस, आइडिया, टाटा इंडिकॉम और एयरसेल शामिल हैं।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार दूरसंचार मंत्रालय द्वारा सीएजी के लेखा परीक्षण से प्राप्त आंकड़ों का पुनर्मूल्यांकनहीं करवा रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “इससे सरकार की सीएजी से प्राप्त आंकड़ों को कमतर करने के गलत इरादे का पता चलता है।”

सुरजेवाला के अनुसार, सीएजी ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के आदेश पर इन छह दूरसंचार कंपनियों का लेखा परीक्षण किया और अपनी रिपोर्ट मार्च-2016 में पेश की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493