ढाका, 7 जुलाई (आईएएनएस)। ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) के फोरेंसिक विभाग के तीन सदस्यों टीम ने इन खबरों को खारिज कर दिया है कि बंधक बनाए गए सभी 20 लोगों की हत्या गला काटकर की गई थी। आतंकियों ने सात विदेशियों को गोली भी मारी थी।
बीडीन्यूज24 डॉट कॉम की खबर के अनुसार, डीएमसीएच के फोरेंसिक विभाग सहायक प्रोफेसर मुहम्मद सोहेल महमूद के नेतृत्व में रविवार को इस तीन सदस्यीय टीम ने कंबाइंड मिलिटरी हॉस्पीटल (सीएमएच) में पोस्टमार्टम किया था।
महमूद ने कहा, सभी मृतकों के सिर और गर्दन पर तेज हथियार के जख्म थे। कुछ के गला भी रेता हुआ था।
महमूद ने कहा कि लेकिन अधिकांश विदेशी बंधकों को काटकर मारा गया है। सात विदेशियों के शव में गोलियां पाई गई हैं, लेकिन उनके सिर और गले भी काटे गए हैं।
इटली के एक नागरिक एवं एक बांग्लादेशी महिला की मौत भोथरी चीज से चोट की वजह से हुई है।
गत शुक्रवार की शाम राजनयिकों के रिहायशी इलाके गुलशन में सात कम उम्र के इस्लामी आतंकी बंदूक और विस्फोटक के साथ होली आर्टिसन बेकरी एंड ओ किचन रेस्टोरेंट में घुसकर कम से कम 33 लोगों को बंधक बना लिया था। इनमें से रात में उन्होंने 20 की निर्मम ढंग से हत्या कर दी थी।
हमला करने वाले आतंकियों के चंगुल से बंधकों को छुड़ाने की कोशिश करने वाले पहले दल के दो पुलिस अधिकारी भी आतंकियों के विस्फोट में मारे गए थे।
सुरक्षा बलों ने बंधकों को बचाने के लिए चलाए गए ‘ऑपरेशन थंडरबोल्ट’ अभियान में शनिवार की सुबह 13 बंधकों को छुड़ा लिया।
जो बीस बंधक मारे गए उनमें नौ इतालवी, सात जापानी, एक भारतीय और तीन बांग्लादेशी है। इन बांग्लादेशी नागरिकों में एक को अमेरिकी नागरिकता प्राप्त थी।
बांग्लादेश की सेना और सरकार का कहना है कि छह आतंकी मारे गए, जबकि एक को जिंदा गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने सोमवार की मध्य रात्रि को मारे गए छह आतंकियों एवं कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनमें एक आतंकी की पहचान होली आर्टिसन बेकरी के सेफ सैफुल इस्लाम चौकीदर के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि सैफुल को आतंकियों के साथ देखा गया था।
छह आतंकियों के शव में गोलियां पाई गईं हैं। विस्फोटक के कुछ छर्रे भी मिले हैं। विसरा जांच, दांत और शव के मांस को एकत्र करके बुधवार को डीएनए जांच के लिए भेजा गया है।
यह पता लगाना है कि हमला करने से पहले उत्तेजना बढ़ाने के लिए आतंकियों ने कुछ लिया था या नहीं।
dharmpath.com dharmpath