छत्तीसगढ़ में खुलेंगी अपेक्स बैंक की 13 नई शाखाएं

बैंक के अध्यक्ष अशोक बजाज ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मंशा के अनुरूप रायगढ़ व जशपुर जिले में किसानों को अल्पकालीन साख सुविधा बढ़ाने की ²ष्टि से संचालक मंडल ने रजिस्ट्रार की सहमति से यह प्रस्ताव रिजर्व बैंक को भेजा है। रिजर्व बैंक से स्वीकृति प्राप्त होते ही नई शाखा स्थापित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

बजाज ने बताया कि बैंक द्वारा ग्राहकों को बेहतर वित्तीय सुविधा मुहैया कराने की ²ष्टि से तीन नई योजनाएं प्रारंभ की है, इसमें डॉक्टर प्लस योजना, प्रोफेशनल ऋण योजना और बहुउद्देशीय साख योजना शामिल हैं।

अपेक्स बैंक के अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि प्रदेश में किसानों को अल्पकालीन साख सुविधा के अंतर्गत खरीफ फसल के लिए 2800 करोड़ रुपये के ऋण वितरण का प्रावधान किया है तथा विभिन्न सहकारी संस्थाओं के माध्यम से नगद, खाद व बीज के रूप में किसानों को 1800 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493