गुजरातियों पर राणे के ट्वीट से मचा बवाल

nitesh-raneस्वाभिमान संगठन प्रमुख और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण राणे के बेटे नीतेश राणे ने मुंबई में रह रहे गुजराती समुदाय को निशाने पर रखकर विवादित ट्वीट किया है।

महाराष्ट्र विधान परिषद ने राज्य सरकार से नीतेश पर कार्रवाई की मांग की है। परिषद का मानना है कि ऐसी हरकत से समाज में अलगाव पैदा हो सकता है।

उच्च सदन में भाजपा के आशीष शेलार ने कहा कि नीतेश के ऐसे विचार धार्मिक और सामाजिक समरसता के लिए घातक हैं। नीतेश ने ट्वीट के जरिए गुजराती समुदाय और खासकर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

नीतेश ने बुधवार को ट्वीट किया था कि वेज स्काई, वेज हास्पिटल, वेज हाउसिंग सोसायटी, जल्द ही वेज मुंबई भी। गुज्जूस अगर गुजरात वापस नहीं गए तो वह मुंबई को ही गुजरात बना देंगे, सावधान।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493