नेपीथा, 8 जुलाई (आईएएनएस)। म्यांमार के राखिने में बाढ़ से 6,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, भारी बारिश की वजह से लेमयो व कालाडान नदी के बांध टूट गए, जिससे क्याउक्तॉ, मरॉक-यू, माइबॉन और मिनबया के 64 वार्ड प्रभावित हुए।
निचले क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।
भारी बारिश की वजह से सोमवार से समुद्र में ज्वार भाटे का स्तर बढ़ गया है।
कुल 204 उच्च एवं माध्यमिक स्कूल जलमग्न हो गए हैं, जिससे यांगोन-सितवे राजमार्ग पर यातायात बाधित है।
अन्य रिपोर्टों के मुताबिक, राखिने में बाढ़ से कई तालाब नष्ट हो गए हैं। तालाबों की बाड़ नष्ट हो गई है।
dharmpath.com dharmpath