बेंगलुरू, 8 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक के तटीय और मध्य भागों में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश जारी रहेगी।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
मौसम विभाग ने एक बुलेटिन में कहा, “राज्य के तटीय क्षेत्रों और कोडगु, शिमोगा, चिकमगलूर तथा हासन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।”
पश्चिमी दिशा से 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। मछुआरों के लिए गहरे समुद्र में न जाने की चेतावनी अब भी बनी हुई है।
राज्य के दक्षिण और उत्तरी इलाकों में भी हल्की बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा बादल छाए रहेंगे।
बेंगलुरू और कोलार जिलों में तेज हवाएं, बादल छाए रहने और हल्की बूंदा बांदी रहने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हालांकि, दक्षिण पश्चिम मानसून क्षेत्रों में मानसून सक्रिय रहता है, जबकि गुरुवार को तटीय, दक्षिण और उत्तरी इलाकों में लोगों को भारी बारिश से थोड़ी राहत मिली।”
राज्य में गुरुवार को तटीय, दक्षिण और उत्तर के सुदूरवर्ती इलाकों में भारी बारिश हुई। अगुम्बे में नौ सेंटीमीटर, दक्षिण कन्नड जिले के मणि, मंगलुरू तथा बंतवाल में आठ सेंटीमीटर और चिकमंगलूर जिले के कोत्तिगेहरा मेंसात सेंटीमीटर की बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath