बीजिंग, 8 जुलाई (आईएएनएस)। चीन में तूफान नेपारतक के लिए शुक्रवार को नारंगी अलर्ट बरकरार रखा गया है।
नेपारतक ने शुक्रवार को ताइवान में दस्तक दे दी है, जिस वजह से क्षेत्र में आंधी और बारिश जारी है।
राष्ट्रीय मौसम केंद्र (एनएमसी) के मुताबिक, नेपारतक ने सुबह 5.50 बजे तेतुंग में दस्तक दी। इसके साथ 55 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।
एनएमसी के मुताबिक, तूफान प्रति घंटे 20 किलोमीटर तक की रफ्तार से पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ेगा।
बयान के मुताबिक, नेपारतक से फुजियान और झेजियांग के तटीय क्षेत्रों में आंधी और भारी बारिश जारी रहेगी।
गौरतलब है कि चीन में चार स्तरीय मौैसम चेतावनी प्रणाली है। इसमें सर्वाधिक खराब मौसम के लिए लाल, उससे कमतर के लिए नारंगी, फिर पीले और नीले रंग की चेतावनी प्रणाली है।
dharmpath.com dharmpath