स्पाइस गर्ल्स 2017 में रियूनियन कंसर्ट की तैयारी में

लंदन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन का पॉप गर्ल्स समूह ‘स्पाइस गर्ल्स’ अगले साल हाइड पार्क में रियूनियन कंसर्ट की योजना बना रहा है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि स्पाइस गर्ल्स की सदस्य मेलेनी ब्राउन, गेरी हालीवेल और एमा बंटन पहले ही इसके लिए रजामंदी जता चुकी हैं।

‘द सन’ अखबार के मुताबिक, “मेल बी, एमा और गेरी अगले साल जुलाई में बैंड की 21वीं वर्षगांठ पर हेड पार्क में रियूनियन कंसर्ट के लिए तैयार हैं।”

एक सूत्र ने बताया, “इससे उन्हें तैयारी के लिए पूरा एक साल मिल जाएगा और उम्मीद है कि उनकी वापसी धमाकेदार होगी। यह इस साल की सबसे चर्चित खबर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493