मॉस्को, 8 जुलाई (आईएएनएस)। रूस में 2017 में होने वाले फीफा कंफेडरेशन कप और 2018 में होने वाले फीफा विश्व कप टूर्नामेंटों के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रीय अंतर विभागीय मुख्यालय बनाने के आदेश दिए हैं।
समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, गुरुवार को पुतिन के आदेश के बाद मुख्यालय में देश के कई मंत्रालय के लोगों के साथ-साथ कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मचारियों को मिलाकर कुल 16 अधिकारी होंगे। इसकी कमान रूसी संघीय सुरक्षा सेवा के पहले उप-निदेशक के हाथों में होगी।
रूस के खेल मंत्री विताली मुतको ने बुधवार को कहा कि रूस 2018 में होने वाले फीफा विश्व कप में प्रतिभागियों और मेहमानों की सुरक्षा के लिए सब कुछ करेगा।
2018 विश्व कप के मैच 14 जून से 15 जुलाई के बीच 12 स्टेडियमों में खेल जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath