अमेरिकी प्रतिबंध युद्ध की घोषणा है : उत्तर कोरिया

प्योंगयांग, 8 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को कहा कि उसके नेता किम जोंग उन पर अमेरिका द्वारा मानवाधिकार के उल्लंघन को लेकर लगाए गए प्रतिबंध ‘युद्ध की घोषणा’ है और उसने धमकी दी कि जब तक अमेरिका इसे नहीं हटाता, तब तक उसके खिलाफ ‘जबावी कार्रवाई’ की जाएगी।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया की यह प्रतिक्रिया मंगलवार को अमेरिका के वित्त विभाग द्वारा मानवाधिकार के उल्लंधन को लेकर प्रतिबंधित नामों में उत्तर कोरिया के दस अधिकारियों के साथ पहली बार किम उन जोंग का नाम शामिल करने के बाद आई है।

उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए की रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तर कोरिया के विदेश मामलों के मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, “यह सबसे बुरी दुश्मनी है और (उत्तर कोरिया के खिलाफ) युद्ध की खुली घोषणा है। “

उत्तर कोरिया ने कहा, “अमेरिका ने सर्वोच्च नेता (उत्तर कोरिया) के गरिमा को चुनौती दी है। यह हरकत वैसी ही है जैसे किसी नवजात पिल्ले को शेर का कोई डर नहीं होता।”

उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि उसने “सबसे बड़ा अपराध किया है, जिसे कभी माफ नहीं किया जा सकता।”

उत्तर कोरिया की सरकार ने धमकी दी कि अगर अमेरिका प्रतिबंध को नहीं हटाता है तो वह दोनों देशों के बीच के सभी कूटनीतिक माध्यमों को खत्म कर देगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493