लंदन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटिश फॉर्मूला वन ड्राइवर लुइस हेमिल्टन (मर्सिडिज) शुक्रवार को स्लिवरस्टोन में ब्रिटिश ग्रां प्री की पहली अभ्यास रेस में पहले स्थान पर रहे।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, स्लिवरस्टोन सर्किट की 5.891 किलोमीटर की लैप को तीन बार के विश्व विजेता हेमिल्टन ने इस दूरी को 1:31:654 मिनट में तय किया।
दूसरे स्थान पर उनकी टीम के निको रोसबर्ग रहे।
जर्मनी के निको हल्केनबर्ग (फोर्स इंडिया) तीसरे स्थान पर रहे। फरारी के सेबेस्टियन वेटेल चौथे स्थान पर रहे।
dharmpath.com dharmpath