मप्र : महामंडलेश्वर ने पहनी पैंट-शर्ट, पद से हटाए गए

उज्जैन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरि को पैंट-शर्ट पहने और एक महिला के साथ मॉल में घूमते देखा गया। इस बात की चर्चा जब जोर पकड़ने लगी, तब अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी नरेंद्र गिरि ने शुक्रवार को उन्हें पद हटा दिया।

हमेशा भगवा वस्त्र में नजर आने वाले स्वामी शैलेशानंद गिरि पिछले दिनों इंदौर के एक मॉल में पैंट-शर्ट पहने घूमते नजर आए थे। उस समय उनके साथ एक महिला भी थी। संत की पैंट-टीशर्ट वाली तस्वीर जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तब इस मामले ने तूल पकड़ा।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि शैलेशानंद को इस कृत्य के कारण महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। महामंडलेश्वर बनने के बाद पैंट-शर्ट पहनना पूरी तरह वर्जित है। उन्होंने पश्चिमी सभ्यता के कपड़े पहनकर गलत किया है।

शैलेशानंद को इसी वर्ष अप्रैल-मई में उज्जैन में आयोजित सिंहस्थ कुंभ के दौरान महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई थी। स्वामी नरेंद्र गिरि का कहना है कि अगर शैलेशानंद को दोबारा महामंडलेश्वर बनना है तो उन्हें उस पूरी प्रक्रिया से गुजरना होगा, जो महामंडलेश्वर पद पाने के लिए जरूरी होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493