विंबलडन : विलियमस बहने महिला युगल फाइनल में

लंदन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। विलियमस बहनों-सेरेना और वीनस ने शुक्रवार को साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के महिला युगल के फाइनल में जगह बना ली है।

उन्होंने सेमीफाइनल में जर्मनी की जूलिया जॉर्ज और चेक गणराज्य की कारोलिना पिल्सकोवा की जोड़ी को 7-6(7-3), 6-4 से मात दी।

विलियमस बहनों को यह मुकाबला जीतने के लिए एक घंटे 37 मिनट का समय लगा।

फाइनल में उनका मुकाबला हंगरी की टिमेया बाबोस और काजाकिस्तान की यारोस्लावा श्वेडोवा से होगा। इस जोड़ी ने सेमीफाइनल में राक्वेल अटावो और एबिगेल स्पियर्स की अमेरिकी जोड़ी को 6-4 , 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

विलियमस बहनों को पहला सेट जीतने के लिए संघर्ष करना पड़ा, लेकिन दूसरे सेट में दोनों बहनों ने शानदार खेल दिखाया और बिना कोई दिक्कत के सेट जीत मैच अपने नाम करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

विलियमस बहनों ने आखिरी बार 2012 में विंबलडन के महिला युगल खिताब पर कब्जा जमाया था। इससे पहले यह जोड़ी 2009, 2008, 2002, 2000 में भी विंबलडन पर कब्जा जमा चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493