नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अपनी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को असल मायने में एक सच्चा इंसान बताते हुए दिग्गज अभिनेता-निर्माता अनिल कपूर ने कहा कि कोई भी उनकी बेटी की तरह बन सकता है।
एक प्रशंसक ने जब अभिनेता से पूछा कि क्या वह उन्हें सोनम जैसा बनने का मौका देंगे तो उन्होंने कहा, “बिल्कुल। सोनम एक एक सच्ची, आम और अपनी जमीं से जुड़ी इंसान हैं और भावुक भी हैं।”
आगामी टेलीविजन सीरीज ’24 : सीजन 2′ के प्रचार के लिए आए अनिल ने कहा, “सोनम को बड़े पर्दे या फोटो में देखने पर वह एक स्टार लग सकती हैं, लेकिन वह एक आम बेटी और लड़की की तरह हैं। हर कोई उनके जैसा बन सकता है।”
अभिनेता ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ से फिल्म जगत में कदम रखने जा रहे अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर की भी तारीफ की।
अनिल ने कहा, “हर्षवर्धन एक इमानदार, मेहनती, थोड़े अंतमुर्खी, लेकिन गंभीर हैं। मुझे लगता है कि हर मां-बाप के पास उन जैसा एक बेटा होना चाहिए। मुझे कभी नहीं लगा कि वह कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं।”
’24 : सीजन 2′ का प्रसारण टेलीविजन चैनल ‘कलर्स’ पर 23 जुलाई से होगा।
dharmpath.com dharmpath