पटना, 9 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शनिवार को एक बार फिर जातीय जनगणना की रपट जारी करने की मांग की है और सवाल किया है कि आखिर केंद्र सरकार इसे क्यों दबाए बैठी है?
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने ट्वीट कर केन्द्र सरकार से जातीय जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की है।
लालू ने ट्वीट किया, “जातीय जनगणना के आंकड़े सावर्जनिक करो। इन्हें क्यों दबाए बैठे हो? 10 का शासन 90 पर नहीं चलेगा। नहीं चलेगा, नहीं चलेगा।”
उल्लेखनीय है कि राजद अध्यक्ष और जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार विभिन्न सार्वजनिक मंचों से कई बार जातीय जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग कर चुके हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि इन आंकड़ों को जारी होने के बाद विकास की योजनाएं लागू करने में मदद मिलेगी।
dharmpath.com dharmpath