लैक डी पायोले (फ्रांस), 9 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के सइकिलिस्ट स्टीव कमिंग्स ने टूर डी फ्रांस का सातवां चरण जीत लिया है।
टूर डी फ्रांस का सातवां चरण ला इस्ले जॉर्डियन से लैक डी पायोले के बीच 162.5 किलोमीटर लंबा है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, डाइमेंशन डाटा क्लब के लिए रेस कर रहे कमिंग्स ने तीन घंटे 51 मिनट 58 सेकेंड में यह रेस पूरी की और टूर डी फ्रांस में दूसरी बार कोई चरण जीता।
ओरिका बाइकएक्सचेंज की ओर से रेस में हिस्सा ले रहे दक्षिण अफ्रीका के डेरिल एक मिनट पांच सेकेंड के अंतर से दूसरे स्थान पर रहे, जबकि स्पेन के डानी नैवरो ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बीएमसी रेसिंग टीम के बेल्जियमवासी ग्रेग वैन एवरमाएट हालांकि अभी ओवरऑल रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने छह मिनट 36 सेकेंड के अंतर से बढ़त कायम रखी है।
शनिवार को टूर डी फ्रांस का आठवां चरण चल रहा है, जिसमें पाऊ से बैगनरेस डी लूचॉन के बीच 184 किलोमीटर का पर्वतीय इलाका शामिल है।
dharmpath.com dharmpath